Samachar Nama
×

श्री कृष्‍ण का ऐसा अनोखा मंदिर, जिसके अपने आप खुलते और बंद होते हैं कपाट

छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बालिका आश्रम में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने सोमवार देर रात एक बच्चे को जन्म दिया। इतना ही नहीं, डर के कारण उसने बच्चे को आश्रम के पीछे जंगल में फेंक दिया। अगले दिन यानी मंगलवार को छात्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर भी उसकी रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए।    डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। जब छात्रा से पूछताछ की गई तो वह फूट-फूट कर रोने लगी। छात्रा ने बताया कि उसने आश्रम के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और नवजात को जंगल में फेंक दिया। यह सुनकर आश्रम कर्मचारियों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जंगल से नवजात शिशु को बरामद किया। रात भर कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चा जीवित था। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।  सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल  यह दिल दहलाने वाली घटना पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 100 सीटर कन्या आश्रम की है। इस घटना के बाद आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आश्रम प्रशासन को नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की जानकारी कैसे नहीं हुई? आश्रम में विद्यार्थियों की देखभाल और स्वास्थ्य जांच के लिए क्या व्यवस्था है?  जांच शुरू हुई  जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आश्रम के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

भारत मंदिरों का देश है. हमारे देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जो रहस्यों से भरे हुए हैं। कई मंदिरों में भक्तों को चमत्कार भी देखने को मिलते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी कृष्ण जन्माष्टमी जल्द ही आने वाली है. तो आज हम आपको श्री कृष्ण के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रहस्यों से भरा है और वहां हर सुबह अद्भुत चमत्कार देखने को मिलते हैं। यह रहस्यमयी मंदिर उत्तर प्रदेश के मथुरा में है। मथुरा के वृन्दावन में स्थित यह मंदिर निधिवन में है।

निधिवन में स्थित इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां भगवान कृष्ण प्रतिदिन शयन के लिए आते हैं। खास बात यह है कि इस मंदिर में भगवान के शयन के लिए मंदिर के दरवाजे अपने आप खुलते और बंद होते हैं। कई लोगों ने इसका रहस्य जानने की कोशिश की है लेकिन आज तक कोई भी इसमें सफल नहीं हो पाया है।

वृन्दावन के निधिवन में स्थित भगवान कृष्ण का यह मंदिर बहुत चमत्कारी है। इस मंदिर के बारे में कई कहानियां प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में भगवान के शयन के लिए प्रतिदिन एक बिस्तर बनाया जाता है। मंदिर प्रशासन द्वारा हर शाम कपाट बंद करने से पहले साफ गद्दे और चादरें बिस्तर के रूप में बिछाई जाती हैं। सुबह जब मंदिर खुलता है तो बिस्तर पर चादरें बिछी होती हैं। ऐसा लग रहा है मानो इस बिस्तर पर कोई सोया हो.

मंदिर में एक और चमत्कार देखने को मिलता है. इस मंदिर में भक्तों को माखन और मिश्री का प्रसाद बांटा जाता है। जो प्रसाद बच जाता है उसे मंदिर में ही रख दिया जाता है, लेकिन सुबह तक यह प्रसाद अपने आप खत्म हो जाता है। मान्यता है कि इस प्रसाद को भगवान श्रीकृष्ण स्वयं खाते हैं।

न्दावन के निधिवन के बारे में मान्यता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी रासलीला करते हैं। अगर कोई व्यक्ति इस रासलीला को देखने की कोशिश करता है तो या तो पागल हो जाता है या फिर अपनी आंखों की रोशनी खो देता है। इसीलिए मंदिर के पास के घरों में खिड़कियाँ नहीं होती हैं। शाम को आरती के बाद पुजारी भी अंदर नहीं जाते। ऐसे में इस मंदिर में शाम की आरती के बाद मंदिर में प्रवेश करना वर्जित है.

Share this story

Tags