यहां नदी के ऊपर बहती है नदी, इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना, वैज्ञानिकों के लिए भी अनोखा
पूरी दुनिया में कई अनोखी चीजें देखी गई हैं, लेकिन क्या आपने कभी एक नदी को दूसरी नदी के ऊपर बहते देखा है? यह अनोखी बात जर्मनी में देखी जा सकती है। जहाँ नदी नदी के ऊपर बहती है। यह विश्व भर के सभी वैज्ञानिकों के लिए अत्यंत अनोखी बात है।
जर्मन इंजीनियरों ने अपनी अद्भुत इंजीनियरिंग का नमूना पेश करते हुए मैगडेबर्ग शहर में एक नदी पर पुल बनाकर उसके ऊपर से नदी को बहने दिया है। इस पुल पर कारें नहीं बल्कि पानी के जहाज चलते हैं। यह पुल एल्बे नदी पर बना है। ऐसा लगता है जैसे एक नदी दूसरे नदी के ऊपर बह रही हो।
यह पुल मैगडेबर्ग जल पुल के नाम से जाना जाता है, जो जर्मनी में इंजीनियरिंग का एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत करता है। ऊपर से बहने वाली यह नदी व्यापारिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कई छोटे और बड़े वाणिज्यिक जहाज पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी के बीच आने-जाने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
इस पुल का निर्माण वर्ष 2003 में किया गया था। यह जहाजों की आवाजाही के लिए दुनिया का सबसे लंबा जल पुल है। इसकी लम्बाई 1 किमी से अधिक है। इस पुल को बनाने के लिए हैवेल और मिट्टेलैंड नहरों को जोड़ा गया, जो मैगडेबर्ग शहर के बाहर एल्बे नदी पर विपरीत दिशाओं में बहती हैं। दोनों नहरों को एक साथ जोड़कर नदी पर पुल बनाया गया।
इसे शहर से कुछ ही दूरी पर एल्बे नदी में मिला दिया गया। नदी के ऊपर एक और नाला बनाकर जहाजों की आवाजाही के लिए एक नया चैनल बनाया गया। पुल बनाने का विचार 80 साल पहले आया था। इसका कार्य 1930 में शुरू होना था, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद 1997 में पुल बनाने की प्रक्रिया फिर शुरू हुई। फिर वर्ष 2003 में यह बनकर तैयार हो गया।