दुनिया के इन देशों के पास नहीं है अपनी सेना, इस तरह से करते हैं अपने बॉर्डर की सुरक्षा, जानकर चौंक जाएंगे आप
किसी भी देश की सुरक्षा उस देश की सेना द्वारा सुनिश्चित की जाती है। हर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सेनाओं पर होती है। देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी जहां पुलिस संभालती है, वहीं बाहरी सुरक्षा का जिम्मा देश की सेना संभालती है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास अपनी सेना नहीं है।
आप भी यह सुनकर चौंक गए होंगे कि आखिर किसी देश के पास सेना कैसे नहीं होती। आप सोच रहे होंगे कि जिन देशों के पास अपनी सेना नहीं है, उनकी सीमाओं की रक्षा कौन करता है? अगर आप चौंक गए तो हम आपको बता दें कि इन देशों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी सेना नहीं बल्कि दूसरे देशों की पुलिस और सेना उठाती है-
मोनाको ऐसा ही एक देश है। जहाँ 17वीं शताब्दी के बाद से किसी भी प्रकार की कोई सेना नहीं रही है। हालाँकि, यहाँ छोटी सैन्य इकाइयाँ हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फ्रांसीसी सेना इस देश को सुरक्षा प्रदान करती है।
आइसलैंड यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। आइसलैंड सुंदरता की दृष्टि से बहुत अच्छा देश है। वर्ष 1869 के बाद से यहां कोई सेना नहीं है। यह देश नाटो का सदस्य है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका पर है।
वर्ष 1968 से मॉरीशस देश में किसी भी प्रकार की कोई सेना नहीं है। हालांकि, यहां 10 हजार पुलिसकर्मी हैं, जो आंतरिक और बाहरी दोनों सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं।
वेटिकन सिटी विश्व का सबसे छोटा देश है। उसके पास किसी भी प्रकार की सेना नहीं है। कुछ साल पहले तक यहां नोबल गार्ड्स हुआ करते थे। लेकिन वर्ष 1970 में इस संस्था को ध्वस्त कर दिया गया। इस देश की सुरक्षा इतालवी सेना द्वारा प्रदान की जाती है।