पोते को पढ़ाते-पढ़ाते दादी की खुली किस्मत, किताब में मिला 500 साल पुराना खजारा, रातों-रात बन गई करोड़पति
कभी-कभी किसी की किस्मत इतनी मेहरबान होती है कि रातों-रात वह व्यक्ति करोड़पति बन जाता है। ऐसा ही कुछ एक दादी के साथ हुआ, वह अपने पोते को पढ़ाते-लिखाते रातोंरात अमीर बन गई। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई व्यक्ति पढ़ाकर अमीर बन सकता है? अब आप सोच रहे होंगे कि क्या वाकई ऐसा हुआ था?
आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर और इसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दो साल पहले, 3 अप्रैल को, कनाडा में एक दम्पति ने अपने पोते को पढ़ाते हुए 1 मिलियन कनाडाई डॉलर जीते थे। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ 16 लाख रुपये है।
निकोल पेडनॉल्ट और रोजर लारोक नामक जोड़े ने यह पुरस्कार जीता है। आपको बता दें कि यह दंपत्ति बुजुर्ग हैं और अपने पोते को पढ़ाते हैं। पेडनॉल्ट अपने पोते को स्कूल का होमवर्क दे रही थी। इसी दौरान उन्हें किताब में एक लॉटरी टिकट दिखाई दिया। इस जोड़े ने यह टिकट साल 2018 में वैलेंटाइन डे के मौके पर खरीदा था।
इस लॉटरी से दम्पति ने 1 मिलियन कनाडाई डॉलर जीते। यह लॉटरी उन्हें 3 अप्रैल 2019 को लोटो-क्यूबेक संगठन द्वारा दी गई थी। लॉटरी जीतने के मामले में यह जोड़ा बहुत भाग्यशाली था। उन्होंने ऐसे मौके पर लॉटरी जीती जब इसकी वैधता समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे थे। इसके अलावा उसे लॉटरी में पुरस्कार स्वरूप बहुत बड़ी धनराशि भी मिली।
आपको बता दें कि इसी दौरान लॉटरी का एक ऐसा ही मामला सामने आया था। अमेरिका के मैरीलैंड में वैनेसा वार्ड नामक महिला को गोभी खरीदते समय लॉटरी का टिकट मिला। उसे खरोंचने पर उसने देखा कि उसने लॉटरी का शीर्ष पुरस्कार जीत लिया है। उस लॉटरी से महिला को 1.58 करोड़ रुपये मिले, जिसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।