Samachar Nama
×

सोमी खान ने आदिल खान दुर्रानी से लिया तलाक? एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई हलचल!

सोमी खान ने आदिल खान दुर्रानी से लिया तलाक? एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई हलचल!

टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार फिर शादीशुदा रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार मामला राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी और उनकी दूसरी पत्नी सोमी खान से जुड़ा है। सोमी की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आने के बाद दोनों की शादी में अनबन और तलाक की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।


दरअसल, सोमी खान ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अपने आत्मसम्मान के साथ पीछे हटना पसंद करती हैं। उनकी इस बात ने फैंस का ध्यान खींच लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने सब कुछ अल्लाह के हवाले कर दिया है।

सोमी की इस पोस्ट के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगाने लगे कि क्या उनके और आदिल खान दुर्रानी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या दोनों के रिश्ते में कोई बड़ी परेशानी आ गई है?गौरतलब है कि आदिल खान दुर्रानी पहले राखी सावंत के साथ अपनी शादी और विवादों को लेकर काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने सोमी खान से शादी की थी। अब सोमी की इस पोस्ट ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को फिर से चर्चा में ला दिया है।

Share this story

Tags