इतना शांत कि डर लगने लगे! जहां शोर नहीं सिर्फ शरीर के अंदर की हलचलें गूंजती हैं, विज्ञान भी रह गया हैरान

दुनिया में कई हैरान कर देने वाली जगहें हैं। जिनके बारे में जानने के बाद यकीन करना मुश्किल होता है। इनमें से कई बेहद रहस्यमयी और डरावनी भी होती हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे शांत कमरे के बारे में बताने जा रहे हैं। यह कमरा कहीं और नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में है। यह कमरा इतना शांत है कि इसमें जाने के बाद आपको अपने खून की आवाज सुनाई देने लगेगी। यह जगह बाहर के शोर से बिल्कुल शांत है। यही वजह है कि इस कमरे को दुनिया की सबसे शांत जगहों में शामिल किया गया है।
इसे बेहद अच्छे से डिजाइन किया गया है, ताकि बाहर की हल्की सी भी आवाज अंदर न आए। इस कमरे में प्रवेश करने के बाद आपको अपने दिल की धड़कन की आवाज भी सुनाई देगी। यहां आप अपनी हड्डियों के रगड़ने की आवाज भी सुन सकते हैं। इन्हीं वजहों से यह कमरा अक्सर चर्चा में रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कमरे के अंदर चलने पर हड्डियों के रगड़ने की आवाज सुनाई देती है। ज्यादा देर बैठने पर दिल की धड़कन सुनाई देने लगती है। यह कमरा अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित माइक्रोसॉफ्ट के हेडक्वार्टर में है।
इस कमरे के अंदर कई खास चीजें शामिल की गई हैं, जो बाहर के शोर को अंदर नहीं आने देतीं। इसके साथ ही अंदर की आवाजों को खत्म करने के लिए कई खास उपकरण लगाए गए हैं। अगर आप इस कमरे के अंदर थोड़ी सी भी आवाज करेंगे तो आपको बहुत तेज आवाज सुनाई देगी। इसी वजह से इसे एनेकोइक रूम भी कहा जाता है। इस कमरे की डिजाइनिंग बेहद अनोखे तरीके से की गई है। इसे कंक्रीट और स्टील की छह परतों से बनाया गया है। इस कमरे को बनाने में डेढ़ साल से ज्यादा का समय लगा है। इसी वजह से इस कमरे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे शांत कमरे के तौर पर शामिल है।