Samachar Nama
×

महिला पर्वतारोही पर पर हिम तेंदुआ का हमला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

महिला पर्वतारोही पर पर हिम तेंदुआ का हमला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

हर दिन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें भारत और विदेश के अनोखे, ट्रेंडिंग वीडियो शामिल हैं। इसी कड़ी में चीन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्नो लेपर्ड ने एक महिला पर बेरहमी से हमला कर दिया। जिसने भी यह नजारा देखा, वह दंग रह गया। यह घटना हर जगह चर्चा का विषय बन गई है, कुछ लोगों को तो इस पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।

यह अनोखी घटना चीन के मंगोलिया में फुयुन काउंटी के पास हुई बताई जा रही है। शुक्रवार शाम को एक महिला पर्वतारोही स्नो लेपर्ड की तस्वीर लेना चाहती थी। वह लेपर्ड के बहुत करीब चली गई, लेकिन लेपर्ड ने पलटकर उस पर हमला कर दिया। स्नो लेपर्ड ने उस पर जोरदार हमला किया, जिससे वह खून से लथपथ हो गई। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं, महिला गंभीर हालत में बर्फ में पड़ी दिख रही है। हालांकि, तभी एक स्की इंस्ट्रक्टर ने लेपर्ड को डराने के लिए अपने डंडे लहराए।

Share this story

Tags