Samachar Nama
×

महिला कंडक्टर को देखकर लड़के ने कर दी ऐसी टिप्पणी, फिर आरती ने जो किया उससे उतर गया सारा भूत! वीडियो वायरल

महिला कंडक्टर को देखकर लड़के ने कर दी ऐसी टिप्पणी, फिर आरती ने जो किया उससे उतर गया सारा भूत! वीडियो वायरल

सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले कुछ लोगों को लगता है कि वे कुछ भी बोलकर आसानी से बच निकलेंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस में ऐसा करने वाले युवक को महिला कंडक्टर के सामने अपनी सारी अकड़ छोड़नी पड़ गई।


बताया जा रहा है कि कुछ लड़के यूपी के खुर्जा से दिल्ली जाने वाली UPSRTC की बस में सफर कर रहे थे। इसी दौरान बस में तैनात महिला कंडक्टर आरती यात्रियों को टिकट दे रही थीं। वह एक यात्री को टिकट देने के बाद आगे बढ़ीं, तभी एक लड़के ने अपने दोस्तों के सामने उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

लड़के को शायद लगा कि उसकी बात किसी ने नहीं सुनी होगी, लेकिन आरती ने उसकी पूरी बात सुन ली थी। उन्होंने तुरंत पलटकर युवक को घूरा। इसके बाद जो हुआ, उसने दोस्तों के सामने ही लड़के की सारी हेकड़ी निकाल दी।आरती ने सख्त लहजे में लड़के को चेतावनी देते हुए कहा कि कान पकड़कर उठक-बैठक लगाओ, वरना बस सीधे पुलिस थाने जाएगी और तुम्हारे खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। पुलिस और कानूनी कार्रवाई का नाम सुनते ही लड़के की अकड़ गायब हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक डर के मारे अपनी गलती मानने लगा और कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने लगा। इस घटना का किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग महिला कंडक्टर के हौसले की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को ऐसा ही जवाब मिलना चाहिए।

Share this story

Tags