सुबह से सोशल मीडिया पर एक कार की तस्वीर ने लोगों के दिमाग का दही कर रखा है। तस्वीर देखकर हर किसी के मन में बस एक ही सवाल घूम रहा है—आखिर ये कार यहां पहुंची कैसे?कार ऐसी जगह खड़ी दिखाई दे रही है, जहां देखकर अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि इसे यहां तक लाया कैसे गया होगा। लोग तस्वीर देखकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि शायद किसी ने कार को यहां पहुंचाया होगा, तो कोई सोच रहा है कि अगर कार किसी तरह यहां तक पहुंच भी गई, तो अब वापस बाहर कैसे निकलेगी?
सुबह से मेरे दिमाग में यही सवाल आ रहा है यह कार यहां कैसे पहुंची??
— Nikky Choudhary (@saharawatnikky0) September 14, 2026
क्या कोई ज्ञानी मित्र बता सकता है यह कैसे सम्भव हुआ.....
अगर किसी और ने इसको यहां पहुंचाया है तो कैसे पहुंचाया:::
**ये यहाँ तक पहुंच ही गयी है तो अब बाहर कैसे निकलेगी कार मालिक बाहर कैसे निकलेगा बड़ी मुश्किल… pic.twitter.com/C0tdXSkemt
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस रास्ते से कार अंदर आई, क्या वही रास्ता अब बाहर निकलने के लिए बचा भी है?अगर किसी ने इसे यहां पहुंचाया है, तो आखिर किस तरीके से? और अगर कार खुद यहां तक पहुंची है, तो फिर ड्राइवर ने ऐसा रास्ता चुना ही क्यों?अब हालत ये है कि कार मालिक खुद बड़ी मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है। कार को यहां तक पहुंचाना जितना मुश्किल सवाल है, उससे भी बड़ा सवाल है कि इसे यहां से निकाला कैसे जाएगा।

