प्रयागराज में रेस्टोरेंट के बाहर बवाल, खाने की शिकायत पर वकील से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल
प्रयागराज में एजी ऑफिस के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर ग्राहक और संचालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के बीच एक युवक कथित तौर पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है.
मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी और अधिवक्ता के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है. पीड़ित अधिवक्ता ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में रेस्टोरेंट संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
#प्रयागराज - एजी ऑफिस के पास रेस्टोरेंट में ग्राहक और संचालक के बीच मारपीट।
— Prashant Kumar Journalist (@prashan02367402) September 3, 2026
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी के साथ मारपीट का आरोप।
आरोप है कि अधिवक्ता ने खाना खाते समय चावल कच्चा होने की शिकायत की थी।
शिकायत को लेकर… pic.twitter.com/QKqLQgjZ0n
बताया जा रहा है कि अधिवक्ता रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने चावल ठीक से न पकने की शिकायत की. आरोप है कि शिकायत करने पर रेस्टोरेंट संचालक ने अधिवक्ता के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया.
अधिवक्ता ने जब इस व्यवहार का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच

