Samachar Nama
×

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इतनी हद तक गिर गए लोग? गरीब महिला का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इतनी हद तक गिर गए लोग? गरीब महिला का वीडियो वायरल

 

दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक शख्स दीये बेच रही गरीब महिला के पास खड़ा दिखाई देता है। इसके बाद एक फॉर्च्यूनर कार महिला के दीयों के पास से गुजरती है और उसके दीये टूटे हुए नजर आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इसके बाद वही शख्स महिला को नुकसान की भरपाई के लिए पैसे और कुछ सामान देता दिखाई देता है


इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। सचिन गुप्ता नाम के एक यूजर ने दावा किया कि पहले कैमरामैन को एक जगह सेट किया गया, फिर महिला के पास खड़े होकर कार से दीये तुड़वाए गए और बाद में महिला को पैसे व कपड़े देकर मदद का वीडियो बनाया गया। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि इस रील को 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।

वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि अगर किसी जरूरतमंद की मदद करनी ही थी तो उसकी रोजी-रोटी को नुकसान पहुंचाने जैसा दृश्य बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?हालांकि, वीडियो की पूरी शूटिंग प्रक्रिया और घटना के पीछे की सच्चाई की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे पूरी तरह से स्क्रिप्टेड साबित करना भी सही नहीं होगा।

Share this story

Tags