मां बाप बने हैवान! पैदा होते ही बच्ची को किया कमरे में बंद, 6 साल बाद छुड़ाने पहुंची पुलिस, नजारा देख उड़े होश
कहते हैं बच्चा सबसे ज्यादा माता पिता के पास ही सुरक्षित रहता है। लेकिन सोचिए अगर माता पिता ही बच्चे के दुश्मन बन जाए तो। ऐसे ही एक माता पिता का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ये माता पिता अपने ही बच्चे के लिए हैवान बन गए। ब्राजील में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें एक माता पिता हैवान बन गए और अपनी ही बच्ची को पैदा होने के बाद छह साल तक एक ही कमरे में रखा। उन्होंने बच्ची को केवल तरल खुराक पर ही रखा। इतना ही नहीं ऐसा करने की ना तो उनकी कोई मजबूरी थी और ना ही उन्हें कोई अफसोस था। जब पुलिस उस बच्ची को छुड़ाने पहुंची तो नजारा देख उनके भी होश उड़ गए।
पैदा होने के बाद 6 साल तक बंद रखा एक कमरे में:
मामला ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के सोरोकाबा का है। यहां पुलिसद एक गुमनाम शिकायत के बाद जब एक घर में जांच करने पहंची तो उन्होंने पाया कि एक अंधेरे और डरावने कमरे में यह बच्ची ताले में बंद थी। माना जा रहा है कि इस बच्ची ने अपना अब तक का छह साल का पूरा जीवन ही केवल इसी कमरे में बिताया है।
नजारा देख पुलिस भी हैरान:
पुलिस कमरे के अंदर का नजारा देख हैरान रह गई। दीवार पर बच्ची की पीठ के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक बच्ची को ना तो जरूरी टीके लगवाए गए थे और ना ही वह कुछ बोल पा रही थी। बाल संरक्षण सलाहकार लिगिया गुएरा ने बयान में कहा, “बच्ची की हालत बहुत ही खराब थी और वह हर चीज़ से बहुत ही ज्यादा भ्रमित भी थी। यहां तक कि लग रहा था कि उसके बाल जिंदगी में कभी नहीं धुले होंगे।”
खाना भी नहीं देते थे बच्ची को:
गुएरा ने बताया कि बच्ची ने उस दिन कुछ भी नहीं खाया था। पुलिस ने बाद में खुलासा किया कि बच्ची को केवल तरल खुराक पर ही जिंदा रखा गया था। बताया जा रहा है कि बच्ची ने काउंसलर्स और पुलिस अधिकारियों से केवल असामान्य आवाजों में “बातचीत” की थी। घर से बरामद करने के बाद बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
माता पिता को नहीं कोई अफसोस:
हैरानी की बात यह थी कि माता पिता को अपनी इस हरकत पर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं था। उन्हें पकड़ा कर गैरकानूनी तौर से बच्ची को बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है और वे दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस प्रमुख रेनाता जैनिन का कहना है कि मां तो हालात की गंभीरता समझ ही नहीं रही थी। यहां तक कि पत्थरदिल माता पिता ने पुलिस के सवालों का गोलमोल जवाब दिए और किसी तरह का अफसोस तक जाहिर नहीं किया। यह साफ नहीं है कि माता पिता ने बच्ची के साथ ऐसा बर्ताव क्यों रखा और क्या कहीं वे खुद ही किसी मनोरोग के शिकार तो नहीं थे।

