Samachar Nama
×

बुलंदशहर में गंदे पानी से भरे तालाब में रखा मिला पनीर, खाद्य विभाग ने नष्ट कराया, देखे वीडियो 
 

बुलंदशहर में गंदे पानी से भरे तालाब में रखा मिला पनीर, खाद्य विभाग ने नष्ट कराया, देखे वीडियो


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई के दौरान पनीर को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहांगीरपुर क्षेत्र के कलाखुरी गांव में टीम ने चौधरी डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान पनीर को गंदे पानी से भरे तालाब में रखा हुआ पाया गया।

गंदे पानी में रखा था पनीर

जांच के दौरान अधिकारियों ने देखा कि बड़ी मात्रा में पनीर तालाब में जमा गंदे पानी के बीच रखा गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर पनीर को तालाब से बाहर निकलवाया और उसे नष्ट करा दिया।

हथौड़े से तोड़ा तालाब

कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने तालाब को भी हथौड़े से तोड़ दिया, ताकि वहां दोबारा इस तरह खाद्य सामग्री रखने की स्थिति न बने। टीम ने पनीर के नमूने भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य विभाग की ओर से लिए गए नमूनों की लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद डेयरी संचालकों और खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया।

Share this story

Tags