Samachar Nama
×

कभी बॉलीवुड की गोल्डन कपल थी ये जोड़ी, अब Avantika के बयान ने मचाई हलचल!

कभी बॉलीवुड की गोल्डन कपल थी ये जोड़ी, अब Avantika के बयान ने मचाई हलचल!

बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शुमार रहे इमरान खान और अवंतिका मलिक की प्रेम कहानी का अंत साल 2019 में अलगाव के साथ हुआ। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। एक समय ऐसा था, जब दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की गोल्डन कपल जोड़ी कहा जाता था।


अवंतिका मलिक ने महज 19 साल की उम्र में इमरान खान को डेट करना शुरू किया था। इमरान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं। दोनों की लव स्टोरी ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं, लेकिन शादी के कुछ साल बाद उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं।

अब एक पॉडकास्ट में अवंतिका मलिक के बयान ने एक बार फिर इस रिश्ते को चर्चा में ला दिया है। अवंतिका ने कहा कि वह कभी अलग होने के पक्ष में नहीं थीं। वह हमेशा रिश्ते को संभालने और उसे बचाने की कोशिश करती रही थीं।उनके इस बयान के बाद एक बार फिर इमरान खान और अवंतिका मलिक की पुरानी प्रेम कहानी चर्चा में है। सवाल यही है कि जिस रिश्ते को कभी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में गिना जाता था, आखिर उसमें ऐसी दूरियां कैसे आ गईं?

Share this story

Tags