Samachar Nama
×

OMG: यह राजा हर साल करता है एक कुंवारी लड़की से शादी, पत्नियों की संख्या जानकर रह जाएंगे दंग

देश पर शासन करने के लिए एक राजा होता है, जो सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का प्रबंधन करता है। यद्यपि पूरे विश्व में राजशाही व्यवस्था लगभग समाप्त हो चुकी है, लेकिन अफ्रीका में अभी भी एक देश ऐसा है जहां राजशाही पूरी तरह लागू है। इस देश का नाम स्वाजीलैंड है।

हालाँकि, वर्ष 2018 में देश की आज़ादी के 50 साल पूरे होने पर यहाँ के राजा ने देश का नाम बदलकर किंगडम ऑफ़ इस्वातिनी कर दिया। यह देश अफ्रीकी महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका के निकट है। दक्षिण अफ्रीका और मोजाम्बिक की सीमा से लगा यह देश हाल ही में एक अफवाह के कारण सुर्खियों में आया।दरअसल, इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर के महीने में रानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उमहलांगा समारोह महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस उत्सव में 10 हजार से अधिक कुंवारी लड़कियां और बच्चे भाग लेते हैं। इस त्यौहार में कुंवारी लड़कियां राजा के सामने नृत्य करती हैं।

नेशनल जियोग्राफिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजा हर साल इनमें से एक लड़की को अपनी रानी चुनता है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि ये लड़कियां राजा और उसकी पूरी प्रजा के सामने बिना कपड़ों के नाचती हैं। पिछले साल देश की कई युवतियों ने इसका विरोध किया था। कई लड़कियों ने इस परेड में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया, लेकिन जब यह बात राजा के संज्ञान में आई तो उन लड़कियों के परिवारों को भारी जुर्माना भरना पड़ा।

इसके अलावा इस देश के राजा पर लगातार आरोप लगते रहते हैं कि वह खुद को बेहद आलीशान रखता है, जबकि उसके देश में एक बड़ी आबादी बेहद गरीब है। आपको बता दें कि वर्ष 2015 में राजा मस्वाती तृतीय भी 'भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन' में भाग लेने के लिए भारत आ चुके हैं। राजा मस्वाती तृतीय 15 पत्नियों, बच्चों और 100 सेवकों के साथ आए थे। उन्हें दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में ठहराया गया। जिसमें उनके लिए 200 कमरे बुक किये गये थे।

Share this story

Tags