Samachar Nama
×

 मास्क पहनकर रनिंग कर रहा था शख्स, फट गया फेफड़ा

;;;;

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, घटना के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मास्क पहनकर दौड़ने के कारण 14 वर्षीय एक लड़के की हृदयाघात से मौत की खबर भी सुर्खियों में रही। चीन में मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म करने के पीछे यही वजह बताई जा रही है।न्यूयॉर्क पोस्ट ने खबर में बताया था कि एक 26 वर्षीय युवक ने चेहरे पर मास्क लगाकर तीन मील तक दौड़ लगाई थी। इसके बाद उनके फेफड़ों पर अचानक दबाव बढ़ गया और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। युवक दौड़ते समय अचानक पार्क में गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद लोगों ने युवक को वुहान सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने युवक के फेफड़ों की तीन सर्जरी की। डॉक्टरों ने बताया था कि मास्क पहनकर दौड़ने के कारण युवक के बाएं फेफड़े में छेद हो गया था। इसके बाद उसके फेफड़ों से हवा निकलने लगी। यह दबाव इतना अधिक था कि युवक का हृदय बाएं से दाएं की ओर खिसकने लगा। डॉक्टरों ने बताया था कि इसकी वजह से उनके फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचा था।इस स्थिति को न्यूमोथोरैक्स कहा जाता है।

डॉक्टरों का कहना है कि न्यूमोथोरैक्स एक ऐसी स्थिति है जिसमें फेफड़े में छेद हो जाता है। इसमें मानव फेफड़े पंचर हो जाते हैं। इसके बाद फेफड़ों और छाती की दीवार के बीच हवा भर जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं, जिससे व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इस स्थिति में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।डॉक्टरों का कहना है कि दौड़ते समय मास्क पहनने से फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है। इसके कारण फेफड़ों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। मास्क पहनकर दौड़ने से फेफड़ों को सांस लेने की क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

Share this story

Tags