उम्र 10 साल और वजन 200 किलो, दिखने में लगता है चलता फिरता बुल्डोजर, वजह जानकर आप भी खाना छोड़ देंगे फास्ट फूड

नूडल्स खाना हम सभी को पसंद है, लेकिन कभी-कभी यह नुकसान भी पहुंचाता है। आज हम आपको एक ऐसे 10 साल के बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका वजन नूडल्स की वजह से 200 किलो तक बढ़ गया।इंडोनेशिया के इस बच्चे का नूडल्स खाने से 200 किलो वजन बढ़ गया। बच्चे को नूडल्स इतने पसंद थे कि वह इसका आदी हो गया। इसके कारण उनका वजन इतना बढ़ गया कि वे चल भी नहीं पाते थे। बच्चे का लगातार वजन बढ़ने के कारण उसकी सर्जरी भी करनी पड़ी। डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी तो की, लेकिन इसके बाद भी उसका वजन काफी ज्यादा है।
बच्चे के माता-पिता का कहना है कि उसे हर बार खाना खाने के बाद बहुत भूख लगती है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने नॉनवेज छोड़कर सिर्फ हेल्दी डाइट देने को कहा था, लेकिन ऐसा करने के बाद भी उसके वजन में कोई फर्क नहीं आया। फास्ट फूड ने उस बच्चे का जीवन नरक बना दिया है।अगर आप भी नूडल्स के शौकीन हैं तो यह खबर पढ़ने के बाद आज ही सतर्क हो जाएं। फास्ट फूड ने हर किसी की खाने की आदतें बिगाड़ दी हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। इस दौरान लोग तरह-तरह के फास्ट फूड का सेवन कर रहे हैं।
फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। इसके अलावा कई तरह की शारीरिक क्षति भी हो रही है। इस दौरान उनका शरीर किसी भी कीटाणु या वायरस से लड़ने में सक्षम नहीं होता है। बहुत अधिक फास्ट फूड का सेवन भी आपके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। डॉक्टर भी बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखने की सलाह देते हैं।इसके बाद भी लोग फास्ट फूड के स्वाद की ओर आकर्षित होते हैं। इसका बुरा असर भी देखने को मिल रहा है।