नई Kawasaki Ninja ZX-10R बनी आखिरी सवारी, सड़क हादसे में YouTuber Ashu UK Rider की मौत,देखे वीडियो
रुड़की: नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। लोकप्रिय YouTuber और बाइक राइडर मोहम्मद आश, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘Ashu UK Rider’ के नाम से जाना जाता था, की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी उम्र महज 25 वर्ष थी।
मूल रूप से रुड़की के रहने वाले आशु बाइक राइडिंग और सुपरबाइक से जुड़े वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे। उनके करीब 9 लाख फॉलोअर्स थे और उनके वीडियो को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते थे।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आशु अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक से देहरादून से पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हिंदूवाला के पास बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।,
हादसे में आशु के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नई बाइक की खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई, लोकप्रिय यूट्यूबर और बाइक राइडर आस मोहम्मद उर्फ़ Ashu UK Rider की सड़क हादसे में मौत हो गई।
— मिच्च मसाला (@micchamasala) August 29, 2026
25 वर्षीय आशु रुड़की के रहने वाले थे और सोशल मीडिया पर करीब 9 लाख फॉलोअर्स के साथ बाइक राइडिंग और सुपरबाइक वीडियो के लिए काफी लोकप्रिय थे।… pic.twitter.com/hL4XdA1GKA

रिपोर्ट्स के अनुसार, आशु ने हादसे से कुछ समय पहले ही करीब 18 से 22 लाख रुपये की Kawasaki Ninja ZX-10R खरीदी थी। इसी बाइक के साथ वह अपने राइडिंग सफर के एक नए दौर की शुरुआत करने निकले थे, लेकिन यह सफर उनकी जिंदगी की आखिरी सवारी साबित हुआ।
आशु की अचानक मौत की खबर से उनके परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स में शोक की लहर है। बाइकिंग कम्युनिटी ने भी युवा राइडर के निधन पर दुख जताया है।
जिस नई बाइक के साथ उन्होंने नई राह पर निकलने का सपना देखा था, वही सवारी उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गई।