Samachar Nama
×

नेहा बोहरा की Low-Quality Photos को HD बनाकर किया वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

नेहा बोहरा की Low-Quality Photos को HD बनाकर किया वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के दौरान की नेहा बोहरा की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पुलिस के साथ बैरिकेडिंग के दौरान हुई धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच नेहा की कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं।


इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इन लो-क्वालिटी तस्वीरों को HD में बदलकर दोबारा शेयर करना शुरू कर दिया। इसी को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि सिर्फ व्यूज और TRP हासिल करने के लिए किसी प्रदर्शनकारी की तस्वीरों को इस तरह एडिट करके वायरल करना कितना उचित है।

वायरल पोस्ट में कहा गया है कि मूल वीडियो को X पर करीब 15 हजार लोगों ने बुकमार्क किया है। पोस्ट करने वाले ने सवाल उठाया कि आखिर सोशल मीडिया पर किसी तस्वीर या वीडियो को वायरल करने से पहले लोगों की प्राइवेसी और सम्मान के बारे में सोचने की मानसिकता कब बदलेगी?

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे सामान्य सोशल मीडिया शेयरिंग मान रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि वायरल कंटेंट और TRP की होड़ में किसी व्यक्ति की तस्वीर को अनावश्यक तरीके से पेश करना सही नहीं है।

Share this story

Tags