Samachar Nama
×

देश की ऐसी इकलौती जगह, जहां बिना पेट्रोल-डीजल अपने आप चलती है गाडियां, आज तक कोई नहीं जान पाया ये रहस्य

भारत में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं। इन जगहों पर ऐसी-ऐसी अजीब घटनाएं घटती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है.....
;;;;;;;

अजब गजब न्यूज डेस्क !!! भारत में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं। इन जगहों पर ऐसी-ऐसी अजीब घटनाएं घटती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। आज हम आपको भारत की एक ऐसी रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा। इस अनोखे मौके पर गाड़ियां बिना पेट्रोल-डीजल के चलने लगती हैं.

दरअसल, हम अपने ही देश के एक ऐसे पहाड़ी इलाके की बात कर रहे हैं, जहां बिना पेट्रोल-डीजल के कारें चलती हैं। यह जगह लद्दाख के लेह क्षेत्र में है। यह जगह बेहद रहस्यमयी मानी जाती है। यहां गाड़ियां अपने आप चलती हैं। अगर कोई अपनी कार एक जगह पार्क कर देता है तो उसे वहां अपनी कार नहीं मिलेगी। इसके पीछे कई मत हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस पहाड़ी में चुंबकीय शक्ति है, जो करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों को अपनी ओर खींचती है।

indian place where vehicles are driven without petrol and diesel | भारत में  एक ऐसी जगह है जहां बिना Petrol-Diesel के दौड़ती हैं गाड़ियां, ये है वजह |  Hindi News, जरा हटके

कहा जाता है कि इस पहाड़ी पर चुंबकीय प्रभाव इतना तीव्र होता है कि इसके ऊपर से उड़ने वाले जहाज भी इससे बच नहीं पाते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पायलटों ने दावा किया है कि यहां से उड़ान भरते समय उन्होंने कई बार विमान में झटके महसूस किए हैं। इसलिए चुंबकीय बल से बचने के लिए उन्हें अक्सर अपने जहाज की गति बढ़ानी पड़ती है।

इस पहाड़ी इलाके को मैग्नेटिक हिल और ग्रेविटी हिल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस पहाड़ी पर गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है। गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार, यदि हम किसी वस्तु को ढलान पर गिराते हैं, तो वह नीचे लुढ़क जाएगी, लेकिन चुंबकीय पहाड़ी पर इसका विपरीत होता है।
 

Share this story

Tags