खुदाई में मिला मुगलकालीन खजाना, घड़े के अंदर से निकले 500-600 चांदी के सिक्के
जयपुर, कहते है कि किश्मत का कोई भरोसा नहीं है। बड़े बुजुर्ग लोगों के मुंह से ये बात सुनी होगी कि भगवान की लाठी में कोई अवाज नहीं आती है। दुनिया में कोई अमीर है तो कोई गरीब है। अगर किश्मत खराब होतो राजा से रंक बनने में समय मे नहीं लगता पलभर में ही सब बदल जाता है।
आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है झारखंड के पलामू जिले की। जहां पर खूदाई के दौरान हजारों साल पूराना खजाना मिला है।
बताया जा रहा है कि यहां पर जमीन कालने लसमतलीकरण का काम चल रहा था। इस दौरान एक घड़े में से 500-600 चांदी के सिक्के निकलने लगे है। यह खजाना पलामू स्थित पांकी के नौडीहा गांव में मिला है। यह मुगलकालीन बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पांकी पुलिस मौके पर पहुंची और घड़े एवं सिक्कों दोनों को जब्त कर लिया। बताया गया कि घड़े में 500-600 की संख्या में सिक्के थे। हालांकि प्रशासन की तरफ से निर्धारित आंकड़े नहीं बताए गए हैं। घड़ा मिलने के बाद सिक्के निकाल लिए गए। पुलिस ने यह भी बताया कि किसी भी ग्रामीण ने घड़े से सिक्के नहीं निकाले हैं।ग्रामीणों ने सहमति बनाकर खोला तो उसमें से चांदी के कई सिक्के मिले। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि यह घड़ा कुछ लोग अपने घर भी ले गए। बाद में जब पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई तो घड़ा बरामद हुआ। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच प्रशासन कर रहा है

