Most Inconvenient Convenience Store: 393 फीट ऊंची चट्टान पर बना दुनिया का सबसे खतरनाक किराना स्टोर, सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका
चीन के हुनान प्रांत से एक हैरान करने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जहां करीब 393 फीट ऊंची सीधी चट्टान पर एक बेहद छोटा किराना स्टोर बना हुआ है। यह स्टोर अपने अनोखे और खतरनाक लोकेशन की वजह से दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह छोटा सा लकड़ी का केबिन मात्र 2 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और ऐसा लगता है जैसे यह हवा में लटका हुआ हो। इतनी ऊंचाई पर बने इस स्टोर तक पहुंचना भी किसी जोखिम से कम नहीं है, क्योंकि यहां तक जाने के लिए खड़ी चढ़ाई और बेहद संकरे रास्तों से गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्टोर पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन चुका है। लोग यहां सिर्फ खरीदारी के लिए नहीं, बल्कि इस अनोखे अनुभव को देखने और वीडियो बनाने के लिए पहुंच रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस “Most Inconvenient Convenience Store” के नाम से मशहूर यह जगह तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स इसे “दुनिया का सबसे खतरनाक किराना स्टोर” बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे मानव जुगाड़ और साहस का अनोखा उदाहरण मान रहे हैं।
फिलहाल, यह स्टोर दुनियाभर में चर्चा में है और लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

