Samachar Nama
×

दुनिया की 6 सबसे महंगी लिपस्टिक, खरीदने के लिए चुकाने होंगे करोड़ों रुपए

दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगी चीजें हैं, जिनके लोग दीवाने भी हैं। पहनने के लिए कपड़े हों या मेकअप करने का कोई उत्पाद, बाजार में स.......
llll

दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगी चीजें हैं, जिनके लोग दीवाने भी हैं। पहनने के लिए कपड़े हों या मेकअप करने का कोई उत्पाद, बाजार में सबसे सस्ते से लेकर सबसे महंगे तक सब कुछ उपलब्ध है।हर व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार चीजें खरीदना पसंद करता है। कुछ लोगों को महंगी चीजें और ब्रांडेड सामान खरीदने का शौक होता है। आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक के बारे में बताते हैं, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

जब आप लिपस्टिक खरीदने बाजार जाते हैं तो आपको यह 20 रुपए से शुरू हो जाती है। इसके बाद व्यक्ति और ब्रांड की पसंद के अनुसार इसकी दर बढ़ती जाती है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीदते हैं।हर महिला को अपने होठों पर लिपस्टिक लगाना पसंद होता है, शायद ही कोई महिला हो जो लिपस्टिक का इस्तेमाल न करती हो। महिलाओं को भी विभिन्न रंगों के ब्रांड और रेंज की खरीदारी करना पसंद है और वे अपने साथ अलग-अलग शेड्स रखना पसंद करती हैं।

आपने एक से बढ़कर एक नई लिपस्टिक के बारे में सुना होगा और उनका इस्तेमाल भी किया होगा, लेकिन हम आपको जिस लिपस्टिक के बारे में बता रहे हैं, वह काफी महंगी है।कॉउचर ब्यूटी ब्रांड की लिपस्टिक दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक में से एक है और इसकी कीमत 93 करोड़ रुपये है।इस ब्रांड की लिपस्टिक भारत में उपलब्ध नहीं है। जिन लोगों को इसका उपयोग करना होता है, उन्हें इसे विदेश से मंगवाना पड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह लिपस्टिक हीरे से बनी है और यही कारण है कि यह इतनी महंगी है।

यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लिपस्टिक कंपनी है। अगर आप इस ब्रांड को खरीदना चाहते हैं तो आपको 62 हजार डॉलर यानी 51 लाख 6 हजार रुपये खर्च करने होंगे।यह लिपस्टिक आपको 15 शेड्स में मिलेगी और कई अभिनेत्रियां और मॉडल्स इसका इस्तेमाल करती हैं। नाम के अनुसार इसे बनाने में सोने और हीरे का उपयोग किया गया है।

Share this story

Tags