आखिर क्यों इस स्थान पर रखी हैं 60 लाख से ज्यादा मुर्दों की हड्डी और खोपड़ियां? देखते ही निकल जाती है लोगों की चीख

दुनिया में कई अनोखी और विचित्र जगहें हैं, जो अपने आप में एक प्राचीन इतिहास समेटे हुए हैं। पुरातत्ववेत्ता ऐसे स्थानों की खोज करते रहते हैं जो अद्वितीय हैं। ऐसी ही एक जगह फ्रांस की राजधानी पेरिस में है। जिसे कब्रों का तहखाना कहा जाता है।यहां 60 लाख से अधिक मनुष्यों की खोपड़ियां और हड्डियां मौजूद हैं। इस जगह को देखकर किसी की भी चीख निकल सकती है। दरअसल, पेरिस में एक तहखाना है जिसे लोग फ्रेंच कैटाकॉम्ब्स के नाम से जानते हैं। जमीन से 20 मीटर नीचे बने इस तहखाने में 60 लाख शवों की हड्डियां और खोपड़ियां रखी गई हैं।
इतना ही नहीं, ये हड्डियां ऐसे ही नहीं पड़ी हैं, बल्कि इन्हें बहुत ही करीने से सजाया गया है। तहखाने के अंदर हड्डियों और खोपड़ियों से दो किलोमीटर लंबी दीवार बनाई गई है। कहा जाता है कि वर्ष 1785 में कब्रिस्तान की कमी के कारण कई शवों को एक साथ एक गड्ढे में दफना दिया गया था। यह तहखाना बेहद डरावना है, इसके बावजूद लोग इस तहखाने में मौजूद हड्डियों और खोपड़ियों की दीवार को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
आपको बता दें कि पहली बार इस तहखाने को आम जनता के लिए 11 साल पहले यानी वर्ष 2008 में खोला गया था। तब से अब तक चालीस मिलियन से अधिक लोग इस तहखाने में हड्डियों और खोपड़ियों की इस अद्भुत दीवार को देख चुके हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जगह का इस्तेमाल कुछ हॉलीवुड फिल्मों और फैशन शो के लिए भी किया गया है। कहा जाता है कि तहखाने की खोज के बाद यहां मौजूद कंकालों को इकट्ठा करने में करीब 10 साल का वक्त लग गया था।