Samachar Nama
×

IIM-K से MBA, 3 साल का एक्सपीरियंस और 250+ जॉब आवेदन, फिर भी नहीं आया एक भी इंटरव्यू कॉल, Reddit पर छलका दर्द

IIM-K से MBA, 3 साल का एक्सपीरियंस और 250+ जॉब आवेदन, फिर भी नहीं आया एक भी इंटरव्यू कॉल, Reddit पर छलका दर्द

देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में से एक से MBA करने के बाद अच्छी नौकरी मिलना आसान माना जाता है, लेकिन एक उम्मीदवार की कहानी ने मौजूदा जॉब मार्केट को लेकर चिंता बढ़ा दी है। IIM Kozhikode से MBA पूरा करने वाले एक उम्मीदवार ने Reddit पर बताया कि 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस और 250 से ज्यादा जॉब आवेदन करने के बावजूद उसे अब तक एक भी इंटरव्यू कॉल नहीं मिला है।

250 से ज्यादा आवेदन, लेकिन एक भी कॉल नहीं

Reddit के r/MBAIndia पर शेयर की गई पोस्ट में उम्मीदवार ने बताया कि वह इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से है और MBA से पहले करीब तीन साल तक डेटा एनालिटिक्स में काम कर चुका है। MBA पूरा करने के बाद उसने रणनीति, कंसल्टिंग, IT ट्रांसफॉर्मेशन और प्रोडक्ट जैसी भूमिकाओं के लिए आवेदन करना शुरू किया।

उम्मीदवार के मुताबिक, उसने LinkedIn, Naukri, iimjobs के अलावा रिक्रूटर्स और हायरिंग मैनेजर्स को सीधे ईमेल भी किए। लेकिन 250 से अधिक आवेदन करने के बावजूद एक भी इंटरव्यू कॉल नहीं आया। पोस्ट में उसने यह भी बताया कि उसके रिज्यूमे को कई ATS चेकर पर जांचा गया, जहां उसका स्कोर लगातार 75 से ऊपर रहा।

Reddit पर दूसरे प्रोफेशनल्स ने भी साझा किया अनुभव

पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने बताया कि उसके पास 8 साल से ज्यादा का अनुभव और T1 MBA है, फिर भी वह एक साल से नौकरी बदलने की कोशिश कर रहा है। एक अन्य कमेंट में कहा गया कि मौजूदा बाजार में समान क्षेत्र का गहरा अनुभव और रेफरल शॉर्टलिस्ट में मदद कर सकते हैं।

Share this story

Tags