Samachar Nama
×

कासगंज के Vishal Mega Mart में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप,देखें VIDEO

कासगंज के Vishal Mega Mart में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप,देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के कासगंज में Vishal Mega Mart में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसके बाद देखते ही देखते पूरे स्टोर में काले धुएं का गुबार छा गया। धुआं इतना ज्यादा था कि अंदर जाना भी मुश्किल हो गया।



आग की सूचना मिलते ही कासगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब छह गाड़ियां मौके पर लगाई गईं। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना ने शहर के बड़े स्टोर और मॉल में मौजूद फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि प्रशासन शहर के मॉल और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच कराए और जहां सुरक्षा व्यवस्था में कमी मिले, वहां कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते ऐसे इंतजामों की जांच जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Share this story

Tags