2 साल पहले टूटी शादी, अब फिर साथ नजर आए ईशा-भरत, वायरल तस्वीरों ने मचाई हलचल
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। साल 2024 में पति भरत तख्तानी से अलग होने का ऐलान करने के बाद अब दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में दोनों की एक साथ मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी से दो साल से अलग रह रही थी
— Ajit Yadav (@AjitYadav260) November 28, 2026
हेमा मालिन के साथ
लेकिन अब सुनने में आ रहा है भरत तख्तानी और ईशा देओल दोनों फिर से साथ आ गए है
ईशा देओल ने कहा था ब्रेकअप होते रहते हैं
लेकिन मुझे रोमांस की कमी महसूस....Read news pic.twitter.com/ZKn05un6tB
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी से दो साल से अलग रह रही थी
— Ajit Yadav (@AjitYadav260) November 28, 2026
हेमा मालिन के साथ
लेकिन अब सुनने में आ रहा है भरत तख्तानी और ईशा देओल दोनों फिर से साथ आ गए है
ईशा देओल ने कहा था ब्रेकअप होते रहते हैं
लेकिन मुझे रोमांस की कमी महसूस....Read news pic.twitter.com/ZKn05un6tB
ईशा और भरत ने फरवरी 2024 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। करीब 12 साल की शादी के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हालांकि, उन्होंने साफ किया था कि उनकी दोनों बेटियों राध्या और मिराया की परवरिश उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अब नवंबर 2026 में दोनों की नजदीकियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले ईशा और भरत मुंबई में दिवाली पार्टी में एक साथ नजर आए। इसके बाद 19 नवंबर को ईशा की फिल्म 'प्रताप' की स्क्रीनिंग में भी भरत उनके साथ पहुंचे। इस दौरान हेमा मालिनी और ईशा की बहन अहाना देओल भी मौजूद थीं।
इतना ही नहीं, 27 नवंबर को दोनों अपने दोस्तों के साथ थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन में भी दिखाई दिए। भरत ने इस खास मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके साथ 'Forever grateful for this family' लिखा। लगातार एक साथ नजर आने के बाद फैंस के बीच दोनों के फिर से साथ आने की अटकलें लगने लगी हैं।
इस बीच ईशा का प्यार और रोमांस को लेकर दिया गया पुराना बयान भी चर्चा में आ गया है। जून 2026 में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस को मिस कर रही हैं। ईशा ने खुद को रोमांटिक इंसान बताते हुए कहा था कि उन्हें लव सॉन्ग और रोमांटिक कहानियां पसंद हैं।
ब्रेकअप और रिश्तों के खत्म होने को लेकर ईशा ने कहा था कि जिंदगी में ऐसा होता रहता है, लेकिन इससे प्यार को लेकर उनका नजरिया नहीं बदलता। उन्होंने अपने माता-पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने उनके बीच प्यार, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति समर्पण को करीब से देखा है।
हालांकि, ईशा और भरत के लगातार साथ दिखाई देने के बावजूद दोनों ने दोबारा शादी या रिश्ते में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल उनकी मुलाकातों को पुराने रिश्ते के बाद बनी दोस्ताना और पारिवारिक बॉन्डिंग के तौर पर देखा जा रहा है।

