Samachar Nama
×

सिर्फ इसलिए टूट गई शादी, दुल्हन रोते-रोते न्याय के लिए पहुंची थाने

llll

आधार कार्ड में त्रुटियों के कई मामले सामने आते हैं, अगर आधार कार्ड में कोई त्रुटि हो तो कई काम रुक जाते हैं। लेकिन इस बार आधार कार्ड में गलती के कारण एक ऐसा मामला सामने आया है, जो बेहद हैरान कर देने वाला होगा। दरअसल, आधार कार्ड में गलती के कारण एक लड़की की शादी टूट गई।

शादी टूटने के बाद दुल्हन फूट-फूट कर रोने लगी और न्याय मांगने पुलिस स्टेशन पहुंच गई। दरअसल, आंध्र प्रदेश के गुंटूर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच लड़कों ने लड़की के पिता का आधार कार्ड देखा, जिसमें लड़की के पिता के उपनाम में 'रेड्डी' नहीं था। यह देख दोनों परिवारों में झगड़ा शुरू हो गया।

शादी टूटने के बाद दुल्हन रोती हुई न्याय मांगने पुलिस स्टेशन पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दुल्हन के परिवार का कहना है कि दूल्हे द्वारा लिया गया फैसला गलत है।

Share this story

Tags