Samachar Nama
×

शेरनी के शिकार से ही शख्स ने निकाला मांस, आग पर पकाकर, फिर जो किया, देखकर लोग बोले- ये है असली बॉन्डिंग
 

शेरनी के शिकार से ही शख्स ने निकाला मांस, आग पर पकाकर, फिर जो किया, देखकर लोग बोले- ये है असली बॉन्डिंग

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी शेरनी के शिकार से मीट का एक टुकड़ा काटकर खुद पका रहा है। वीडियो में, सिरगा नाम की शेरनी अपने शिकार, एक बड़े ओरिक्स मृग को खाते हुए दिख रही है। उसका रखवाला, वैलेन्टिन ग्रुनर, शांति से उसके पास जाता है और शिकार का एक टुकड़ा ले लेता है।

शेरनी के पास आग पर पकाया गया मीट

View this post on Instagram

A post shared by Sirga (@sirgathelioness)

ग्रुनर वीडियो में बताता है कि वह शेरनी के हाल ही में मारे गए मांस का एक छोटा टुकड़ा आग पर बारबेक्यू करने के लिए ले गया। उसने लिखा, "मैं आमतौर पर उसके पास आग नहीं जलाता, लेकिन ठंडी रातों में, हम कभी-कभी अपने और टीम के लिए कुछ मीट ले जाते हैं। इस मौसम में, मीट कई दिनों तक ताज़ा रहता है।"

वह मारे गए मांस को काटकर एक झाड़ी पर लटका देता है, और फिर उसे पकाने के लिए आग जलाता है। पकाने के बाद, वह मीट शेरनी को देता है, लेकिन सिरगा उसे खाने से मना कर देती है क्योंकि उसे केवल कच्चा मीट पसंद है।

Share this story

Tags