Samachar Nama
×

दो महिलाओं से हो गया शख्स को प्यार, शादी का कार्ड देख हैरान रह गए लोग

;;;;;;;;;;

कहा जाता है कि शादी दो दिलों का मिलन है। दो प्रेमी हमेशा के लिए साथ रहने के लिए शादी कर लेते हैं लेकिन सोचिए अगर किसी का दिल एक साथ दो लोगों पर आ जाए और वह दोनों से शादी करने की जिद करे। यह थोड़ा अजीब है लेकिन हाल ही में ऐसा हुआ है। ये अनोखी कहानी तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले में देखने को मिली. इस शादी से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। दरअसल, यहां एक युवक ने एक साथ और एक ही मंडप में दो लड़कियों से शादी कर ली।

दरअसल, गुमनूर गांव निवासी सूर्यदेव को न सिर्फ दो महिलाओं से प्यार हुआ, बल्कि उसने उन्हें एक ही मंडप में दुल्हन भी बना लिया। गांव के निवासी सूर्यदेव को लाल देवी और झलकारी देवी से प्रेम हो गया। शुरुआत में तो यह एक आम प्रेम कहानी की तरह थी, लेकिन धीरे-धीरे चीजें दिलचस्प मोड़ लेने लगीं। तीनों ने साथ रहने का फैसला किया और परिवार को अपनी अनोखी प्रेम कहानी के बारे में बताया। हालाँकि, शुरू में गाँव के बुजुर्ग और परिवार के सदस्य इस रिश्ते को लेकर असमंजस में थे। तीनों की जिद देखकर आखिरकार सभी को सहमत होना पड़ा।

सबसे बड़ा आश्चर्य तब हुआ जब सूर्यदेव ने शादी के कार्ड छपवाए। आमतौर पर शादी के कार्ड पर एक दूल्हे और एक दुल्हन का नाम छपा होता है, लेकिन इस कार्ड पर दूल्हे के साथ दो दुल्हनों के नाम भी छपे थे। यह देखकर सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। गांव वालों को यकीन नहीं हो रहा था कि यह शादी सचमुच होने जा रही है। लेकिन जब शादी का दिन आया तो यह अनोखी शादी सभी रस्मों के साथ संपन्न हुई।

शादी के दौरान ढोल-नगाड़े बजते रहे और रिश्तेदारों सहित पूरा गांव इस अनोखी शादी का गवाह बना। यद्यपि भारत में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत बहुविवाह अवैध है, फिर भी ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इससे पहले 2021 में तेलंगाना के आदिलाबाद और 2022 में झारखंड के लोहरदगा में भी ऐसी ही शादियां देखने को मिली थीं।

Share this story

Tags