जब मंदिर में चोरी करने घुसे शख्स को भगवान ने हाथों हाथ दी ऐसी सजा, देखकर हर कोई हो गया हैरान

बुरे इरादों का परिणाम भी बुरा ही होता है। कई बार तो भगवान भी बुरे इरादे रखने वालों को सजा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति चोरी के इरादे से मंदिर में घुसा लेकिन भगवान ने उसे ऐसी सजा दी कि वह मंदिर से बाहर भी नहीं आ सका। अंततः पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मंदिर में चोरी के प्रयास का मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जामी येल्लम्मा मंदिर का है। यहां एक व्यक्ति आभूषण चुराने के इरादे से मंदिर में घुसा। मंदिर में प्रवेश करने के लिए उसने दीवार में एक छेद किया और उसी छेद से मंदिर में प्रवेश किया। लेकिन चोरी करने के बाद वह मंदिर से बाहर नहीं निकल सका। वह वहां इतना फंस गया कि उसने मदद के लिए लोगों को पुकारना शुरू कर दिया।
कहा जाता है कि आपके अच्छे या बुरे सभी कर्मों का फल आपको इसी धरती पर मिलता है। लोग इसे बुरे कर्मों की तत्काल सजा का उदाहरण मान रहे हैं। दरअसल, जब चोर चोरी करने के बाद दीवार में बने छेद से बाहर आ रहा था तो वह उस छेद में फंस गया। चोर ने उसी छेद से आभूषणों को बाहर फेंककर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका और उसी में फंस गया। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पापाराव ने रात में मंदिर में प्रवेश किया और एलम्मा माता के सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए। फिर उसने आभूषणों को कपड़े में बांधा और बाहर निकलने के लिए उसी खिड़की का सहारा लिया, लेकिन सफल नहीं हो सका। अगली सुबह गांव वालों ने चोर को रोते और मदद की गुहार लगाते देखा तो माजरा समझ में आया तो गांव वाले भी दंग रह गए। लोगों ने ड्रिलिंग कर उसे बचाया और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब की लत के कारण आदतन चोर है। वह पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने चोर से मंदिर से चुराए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।