Samachar Nama
×

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ फिर चर्चा में, वायरल वीडियो देखकर फैंस लगाने लगे कयास

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ फिर चर्चा में, वायरल वीडियो देखकर फैंस लगाने लगे कयास

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका नाम अभिनेता और मॉडल सोराब बेदी के साथ जोड़ा जाने लगा था। दोनों की पार्टी में साथ नजर आने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।


दरअसल, मलाइका और सोराब को एक पार्टी में साथ डांस करते और मस्ती करते देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी नजदीकियों को लेकर डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, इन चर्चाओं को दोनों के रिश्ते की पुष्टि नहीं माना जा सकता।

सोराब बेदी ने बताई सच्चाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोराब बेदी ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया था कि मलाइका और उनके बीच सिर्फ दोस्ती है। उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं और उनके कई कॉमन दोस्त हैं। सोराब ने यह भी कहा कि लोगों ने उनकी दोस्ताना मुलाकात को अलग ही नजरिए से देख लिया।

अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर को किया डेट

मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी पहले भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने अभिनेता अरबाज खान से साल 1998 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता करीब 19 साल बाद खत्म हो गया और 2017 में उनका तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा अरहान खान है।इसके बाद मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। दोनों करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन 2024 में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं।

Share this story

Tags