Samachar Nama
×

जंतर-मंतर Protest पर महिरा खान की एंट्री! दोनों देशों के झंडों वाली Story वायरल​​​​​​​

जंतर-मंतर Protest पर महिरा खान की एंट्री! दोनों देशों के झंडों वाली Story वायरल​​​​​​​

पाकिस्तानी अभिनेत्री महिरा खान के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को समर्थन दिया है।वायरल पोस्ट के मुताबिक, महिरा खान ने अपनी Instagram Story में ध्रुव राठी, अभिजीत दीपके और प्रकाश राज से जुड़े वीडियो का जिक्र किया। दावा है कि उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर नहीं आ सकतीं और प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद जताई।


पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि महिरा खान ने उम्मीद जताई कि यह प्रदर्शन भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कथित तौर पर दोनों देशों के झंडों वाली Story भी शेयर की।

बता दें कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी चर्चा है। अभिजीत दीपके ने इस प्रदर्शन के लिए लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है, जबकि ध्रुव राठी और प्रकाश राज भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में नजर आए हैं।

Share this story

Tags