Maha Mrityunjay Temple: इस विशाल शिवलिंग को देख हो जाएंगे हैरान, खुद माता पार्वती ने किया था इसका निर्माण, वीडियो में देखें इसके पीछे की पौराणिक कथा

भारत में एक नहीं बल्कि कई धार्मिक स्थल हैं, जहां पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है। इन सभी धार्मिक स्थलों का अपना अलग महत्व और रहस्य है, जिसके कारण ये लोगों को आकर्षित करते हैं। भारत में भगवान शिव को समर्पित कई मंदिर हैं। लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर यहां पहुंचते हैं।
महाशिवरात्रि का त्यौहार 8 मार्च को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यह कैसा शिवलिंग है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा? आइये इसके बारे में जानते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि यह शिवलिंग कहां स्थित है। हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं वह असम में स्थित है। जिसे महामृत्युंजय मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां मौजूद शिवलिंग 126 फीट ऊंचा है और काले पत्थरों से बना है। यह मंदिर गुवाहाटी से 120 किमी दूर असम के नागांव में स्थित है।
इस मंदिर तक पहुंचना ज्यादा कठिन नहीं है। यह नागांव शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। टैक्सी की मदद से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। नागांव पहुंचने के लिए आप ट्रेन की मदद ले सकते हैं। ट्रेन आपको रंगापाड़ा जंक्शन ले जाएगी। जहां से नागांव सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है।