उत्तराखंड पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक दोपहिया वाहन पर जरूरत से ज्यादा सामान लदा हुआ नजर आ रहा है। सामान इतना ज्यादा है कि बाइक सड़क पर असंतुलित होकर चलती दिखाई देती है।
यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोगों को गाड़ी पर ओवरलोड ओवरलोड सामान से जागरूक करने के लिए शेयर किया गया है
— पहाड़ी गर्ल 🏔️🏔️ (@Pahadi_Anjana) August 25, 2026
उत्तराखंड पुलिस ने इस वीडियो को एक मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट किया
“तुम इतना जो लहरा रहे हो, इतना लोड लादकर बाइक क्यों चला रहे हो? दोपहिया पे पहाड़ रखकर अपनी ही… pic.twitter.com/jVpU7ddxlj
वीडियो शेयर करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने मजेदार अंदाज में लोगों से सवाल किया कि बाइक पर इतना ज्यादा सामान लादकर आखिर किस्मत क्यों आजमाई जा रही है। पुलिस ने लोगों को समझाया कि दोपहिया वाहन पर क्षमता से ज्यादा सामान लादना खतरनाक हो सकता है और इससे सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
उत्तराखंड पुलिस का यह अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

