Samachar Nama
×

बाइक पर लाद दिया पहाड़! उत्तराखंड पुलिस का मजेदार VIDEO हुआ वायरल

बाइक पर लाद दिया पहाड़! उत्तराखंड पुलिस का मजेदार VIDEO हुआ वायरल

उत्तराखंड पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक दोपहिया वाहन पर जरूरत से ज्यादा सामान लदा हुआ नजर आ रहा है। सामान इतना ज्यादा है कि बाइक सड़क पर असंतुलित होकर चलती दिखाई देती है।


वीडियो शेयर करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने मजेदार अंदाज में लोगों से सवाल किया कि बाइक पर इतना ज्यादा सामान लादकर आखिर किस्मत क्यों आजमाई जा रही है। पुलिस ने लोगों को समझाया कि दोपहिया वाहन पर क्षमता से ज्यादा सामान लादना खतरनाक हो सकता है और इससे सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

उत्तराखंड पुलिस का यह अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share this story

Tags