आखिर कैसे इस रहस्यमयी कुएं से हर वक्त निकली है रोशनी, सिक्का डालने से पूरी हो जाती है हर मनोकामनाएं
आपने दुनिया की तमाम रहस्यमयी चीजों के बारे में सुना होगा। आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। दरअसल, पुर्तगाल के सिंतारा में एक रहस्यमयी कुआं है, जिसमें से हमेशा एक अजीब सी रोशनी निकलती रहती है। वैज्ञानिक भी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि यह रहस्यमयी रोशनी कहां से आती है।
इस कुएं को लोग 'विशिंग वेल' भी कहते हैं। कहा जाता है कि यह कुआं लोगों की हर मनोकामना पूरी करता है। यही कारण है कि लोग इस कुएं में सिक्के डालकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।वैसे तो किसी भी कुएं का उपयोग आमतौर पर जल संरक्षण के लिए किया जाता था, लेकिन यह दुनिया का एक अनोखा कुआं है जिसे धार्मिक दीक्षा संस्कार के लिए स्थापित किया गया था। हालाँकि, इसकी स्थापना का सिद्ध उद्देश्य आज तक कोई नहीं जानता।
इस कुएं का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि इसके अंदर एक रोशनी दिखाई देती है, जो आमतौर पर संभव नहीं है, क्योंकि इस कुएं में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। बड़े-बड़े विद्वान से लेकर वैज्ञानिक तक इस रहस्य को सुलझाने में अब तक नाकाम रहे हैं।इस कुएं की गहराई की बात करें तो यह किसी चार मंजिला इमारत जितना गहरा है। कहा जाता है कि इस कुएं में जो जितना जमीन के अंदर जाने की कोशिश करता है, कुआं उतना ही संकरा होता जाता है। यही कारण है कि यह कुआं आज तक लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है।

