जीना तो छोड़िये दुनिया के इन 5 देशों में मरने पर भी लगा है बैन, रहस्य जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
दुनिया भर में कई अजीबोगरीब जगहें हैं जिनके बारे में किसी ने नहीं सुना होगा। आज हम आपको धरती पर मौजूद 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में सुनकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। दरअसल, इन शहरों में मरना गैरकानूनी है। यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह पूरी तरह सच है।
नॉर्वे
नॉर्वे के स्वालबार्ड द्वीप स्थित लॉन्गइयरब्येन शहर में 'नो डेथ पॉलिसी' है। दरअसल, यहाँ दफनाए गए शव अत्यधिक माइनस तापमान के कारण सड़ते नहीं हैं। इसलिए, 1950 से इस शहर के कब्रिस्तान में नए शवों को दफनाना बंद कर दिया गया है।
फ़्रांस
फ़्रांस के कुग्नॉक्स शहर के मेयर ने एक नया कब्रिस्तान खोलने की अनुमति लेने के लिए वहाँ मरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में, हार मानकर, अधिकारियों ने एक नए कब्रिस्तान की अनुमति दे दी।
इटली
इटली के मध्यकालीन पहाड़ी शहर सेलिया के मेयर ने अपने नागरिकों को शहर के अंदर बीमार पड़ने से मना किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने घटती जनसंख्या से निपटने के लिए मरने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा, अपनी देखभाल न करने वाले नागरिकों पर भारी कर लगाकर उन्हें दंडित करने का कानून भी बनाया गया।
जापान
शिंटो धर्म के अनुसार, जापान का इत्सुकुशिमा द्वीप एक पवित्र स्थान माना जाता है। 1868 तक यहाँ मरने या बच्चे को जन्म देने की अनुमति नहीं थी और इस द्वीप पर आज भी कोई कब्रिस्तान या अस्पताल नहीं है।
फ्रांस
फ्रांस के शहर ले लावांडे में एक नए कब्रिस्तान की अनुमति पर्यावरण संबंधी चिंताओं के कारण अस्वीकार कर दी गई थी, इसलिए यहाँ के मेयर ने वर्ष 2000 में यहाँ मरने पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने खुद कहा कि यह प्रतिबंध एक बेतुकी स्थिति से निपटने के लिए एक बेतुका कानून था।

