Samachar Nama
×

Kylie Jenner की करोड़ों वाली ब्रा ने मचाई हलचल! इतनी कीमत में तो पूरी जिंदगी ऐश हो जाए

Kylie Jenner की करोड़ों वाली ब्रा ने मचाई हलचल! इतनी कीमत में तो पूरी जिंदगी ऐश हो जाए

आमतौर पर लोग कुछ सौ रुपये की ब्रा खरीदते हैं, लेकिन हॉलीवुड की मशहूर स्टार Kylie Jenner ने Victoria's Secret Fashion Show 2026 में ऐसी ब्रा पहनकर सबका ध्यान खींच लिया, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे!इस खास ब्रा का नाम है Fantasy Bra, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹440 करोड़ बताई जा रही है। इसे मशहूर लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड Jacob & Co. के साथ मिलकर तैयार किया गया है। 


अब इसकी खासियत भी जान लीजिए! इस शानदार डिजाइन में 4,410 प्राकृतिक हीरे लगाए गए हैं। इसका सबसे खास हिस्सा 75.54 कैरेट का पीले रंग का बेशकीमती हीरा है, जिसकी कीमत अकेले लगभग 22 मिलियन डॉलर बताई गई है।

इसे तैयार करने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से ज्यादा समय लगाया। खास बात यह है कि यह कोई साधारण कपड़े से बनी ब्रा नहीं, बल्कि सोने और हीरों से तैयार की गई एक बेहद कीमती ज्वेलरी पीस है। इसकी बनावट को शरीर के अनुसार फिट होने लायक बनाने के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया।इसकी कीमत ने इसे Victoria's Secret के इतिहास की सबसे महंगी Fantasy Bra बना दिया है। Kylie Jenner की इस शानदार एंट्री ने फैशन की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरीं।

Share this story

Tags