एक्स के सामने शाहिद की पत्नी से करीना ने की ऐसी बात, वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान!
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर बातचीत के दौरान ऐसे सवाल पूछ लेती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक पुराना किस्सा उस समय सुर्खियों में आया था, जब करीना कपूर ने शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत से उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछ लिया था।
name was once linked in matters of love and romance,
— Bebo (@Itsbebo__) November 4, 2026
Today, in front of his very wife Mira Rajput, Kareena posed such a question that it's sparking a lot of buzz!
To Mira, who became a mother at just 21 years of age, Kareena asked with great curiosity whether she misses her… pic.twitter.com/pTNHGcs6JZ
name was once linked in matters of love and romance,
— Bebo (@Itsbebo__) November 4, 2026
Today, in front of his very wife Mira Rajput, Kareena posed such a question that it's sparking a lot of buzz!
To Mira, who became a mother at just 21 years of age, Kareena asked with great curiosity whether she misses her… pic.twitter.com/pTNHGcs6JZ
दरअसल, मीरा राजपूत ने महज 21 साल की उम्र में मां बनने का अनुभव हासिल किया था। इसी बात को लेकर करीना कपूर ने उनसे बड़ी उत्सुकता के साथ पूछा कि इतनी कम उम्र में मां बनने के बाद क्या उन्हें कभी अपनी जवानी और पहले वाली आजादी की याद आती है?
मीरा राजपूत से करीना ने क्या पूछा?
करीना कपूर और मीरा राजपूत की बातचीत के दौरान उम्र, शादी और मातृत्व जैसे विषयों पर चर्चा हुई। करीना जानना चाहती थीं कि कम उम्र में मां बनने के बाद मीरा की जिंदगी कितनी बदल गई और क्या उन्हें कभी लगता है कि उन्होंने अपनी जवानी के कुछ खास पल जल्दी जिम्मेदारियों के बीच गुजार दिए।
21 साल की उम्र में मां बनी थीं मीरा
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी जुलाई 2015 में हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद 2016 में उनके घर बेटी मीशा का जन्म हुआ। उस समय मीरा की उम्र लगभग 21 साल थी। इसके बाद 2018 में दोनों बेटे जैन के माता-पिता बने।मीरा कई बार अपनी शादीशुदा जिंदगी और बच्चों की परवरिश से जुड़े अनुभव साझा कर चुकी हैं। वहीं करीना कपूर खुद भी दो बच्चों की मां हैं। ऐसे में दोनों के बीच मातृत्व और परिवार को लेकर बातचीत लोगों की दिलचस्पी का विषय बन गई।

