करीना कपूर के बदलते लुक ने फिर बढ़ाई प्रेग्नेंसी की चर्चा! वायरल VIDEO के बाद मचा हंगामा
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आ गईं। हाल ही में उनके एक वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक और बॉडी फिगर को देखकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने दावा किया कि करीना तीसरी बार मां बनने वाली हैं और सैफ अली खान के परिवार में जल्द एक और सदस्य की एंट्री हो सकती है।
कुछ चीज कपड़ों से नहीं छुपाई जा सकती
— Prem singh meena (@TATUPREM5555) September 19, 2026
Kareena Kapoor हमेशा अपनी प्रेगनेंसी की रिपोर्ट को छुपा कर रखती है।
Paparazzi बॉलीवुड की हर छोटी खबर को ढूंढ कर लाते हैं।
हो सकता है सैफ अली खान अपने परिवार की बढ़ोतरी में लगातार प्रयास कर रहे हैं।
करीना के बॉडी फिगर के आए हुए बदलाव को… pic.twitter.com/IV7aiNXtSN

पैपराजी वीडियो में करीना को अपनी टीम के साथ देखा गया था और कैमरे से बचाने के लिए एक शख्स उनके सामने छाता करता नजर आया। इसके बाद इंटरनेट पर प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तेजी से फैल गईं। हालांकि, सिर्फ किसी वीडियो में दिखने वाले बॉडी शेप या कपड़ों के आधार पर किसी महिला की प्रेग्नेंसी को तय नहीं किया जा सकता।
बाद में करीना के करीबी सूत्र ने इन खबरों को गलत बताया। सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी वायरल वीडियो को लेकर कहा कि यह सिर्फ गलत कैमरा एंगल का मामला था। करीना ने भी सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी।यानी जिस बात को सोशल मीडिया पर तीसरे बच्चे की खबर बताया जा रहा था, उसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहें किस तरह एक वायरल वीडियो से तेजी से फैल जाती हैं।