Samachar Nama
×

अनोखी परंपरा! आखिर क्यों इस देश में मर्दों को करनी पड़ती है दो शादियां? वरना खानी पड़ती है जेल की हवा!

कई देशों में अजीब कानून हैं। कई जगहों पर पुरुषों को दो बार शादी करने का अधिकार है, लेकिन यह उनका अपना चुनाव है। एक ऐसा देश भी है जहां अगर कोई पुरुष सिर्फ एक बार शादी करता है तो वह कानून की नजर में अपराध है। यहां हर आदमी के लिए दो शादी करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर कारावास हो.....
;

कई देशों में अजीब कानून हैं। कई जगहों पर पुरुषों को दो बार शादी करने का अधिकार है, लेकिन यह उनका अपना चुनाव है। एक ऐसा देश भी है जहां अगर कोई पुरुष सिर्फ एक बार शादी करता है तो वह कानून की नजर में अपराध है। यहां हर आदमी के लिए दो शादी करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर कारावास हो सकता है।


हम जिस देश की बात कर रहे हैं वह अफ्रीकी देश इरीट्रिया है। इस देश में विवाह संबंधी कानून बिल्कुल अलग है। यहां अगर कोई पुरुष दो बार शादी नहीं करता है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कई बार शादी से इनकार करने पर लोगों को आजीवन कारावास की सजा भी दी जाती है। इतना ही नहीं, अगर किसी व्यक्ति की पहली पत्नी उसकी दूसरी शादी पर आपत्ति जताती है तो ऐसी स्थिति में दोनों को जेल भी जाना पड़ सकता है।


इस देश में सभी पुरुषों के लिए दो विवाह करना अनिवार्य है। इस फैसले के पीछे सरकार का कहना है कि इरीट्रिया कई बार गृहयुद्ध का शिकार हो चुका है। ऐसे में यहां महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या कम होती जा रही है। यही कारण है कि यहां महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में कड़े नियम-कायदों के कारण देश की महिलाओं के लिए अकेले या बिना शादी के रहना बहुत मुश्किल है, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए पुरुषों को दो शादियां करने की सख्त हिदायत दी गई है।

यदि आंकड़ों पर गौर करें तो 1998 से 2000 के बीच इरीट्रिया में हुए गृहयुद्धों में लगभग 150,000 इरीट्रियाई सैनिक मारे गए हैं। अब अगर आदेश सरकार की तरफ से हो तो ऐसी स्थिति में हर व्यक्ति ऐसा करने के लिए आसानी से तैयार हो जाता है। हालाँकि, इरीट्रिया सरकार के इस दोहरे निर्णय की पूरी दुनिया में तीखी आलोचना हो रही है।

Share this story

Tags