400 साल पुराना देश का ऐसा अनोखा मंदिर जहां आधी रात को मूर्तियां करती है एक दूसरे से बात, सालों की रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक नहीं लगा पाए पता

भारत मंदिरों का देश है और यहां कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। कई मंदिरों में ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं, जो न केवल आम लोगों के लिए बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी आश्चर्य की बात हैं। वैज्ञानिक भी आज तक इसके रहस्यों को सुलझा नहीं पाए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ रहस्यमय है बल्कि विज्ञान और वैज्ञानिकों के लिए भी आश्चर्य का विषय बना हुआ है।
दरअसल, बिहार के बक्सर जिले में एक ऐसा मंदिर है, जिसके चमत्कार के आगे वैज्ञानिकों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। इस मंदिर का नाम राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि यहां की मूर्तियां आपसे बातें करती हैं। जब वैज्ञानिकों को यह पता चला तो उन्होंने भी इससे इनकार नहीं किया। यह मंदिर 400 साल पुराना है। इस मंदिर की स्थापना प्रसिद्ध तांत्रिक भवानी मिश्रा ने की थी।
इस मंदिर में माता की प्राण प्रतिष्ठा तंत्र साधना के माध्यम से हुई थी। तांत्रिकों की इस मंदिर में अटूट आस्था है। ऐसा कहा जाता है कि यहां किसी के न होने पर भी कई तरह की आवाजें सुनाई देती हैं। राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर की सबसे अनोखी मान्यता यह है कि रात के अंधेरे में यहां स्थापित मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं।
मंदिर में दस महाविद्याओं काली, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, तारा, छिन्न मस्ता, षोडसी, मातंगदी, कमला, उग्र तारा, भुवनेश्वरी की मूर्तियां स्थापित हैं। इसके अलावा यहां बंगलामुखी माता, दत्तात्रेय भैरव, बटुक भैरव, अन्नपूर्णा भैरव, काल भैरव और मातंगी भैरव की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। मान्यता है कि सम्पूर्ण अखंड भारत में जहां भी माता के शक्तिपीठ हैं, वे सभी जागृत एवं सिद्ध शक्तिपीठ हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने भी माना है कि यह कोई भ्रम नहीं है। इस मंदिर के परिसर में कुछ शब्द गूंजते रहते हैं। वैज्ञानिकों का एक दल यहां शोध के लिए गया था। वैज्ञानिकों ने वहां अजीब आवाजें भी सुनीं। वैज्ञानिकों ने यह भी अनुमान लगाया है कि इस स्थल पर कुछ अजीब घटित होता है, जिसके कारण यहां आवाजें सुनाई देती हैं।