दोस्ती हो तो ऐसी! 75 साल की उम्र में भी दोनों जिगरी यार, VIDEO ने जीता दिल
आज के दौर में दोस्ती अक्सर समय और परिस्थितियों के साथ बदल जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आया दो बुजुर्ग दोस्तों का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इन दोनों की दोस्ती कोई कुछ साल पुरानी नहीं, बल्कि बचपन से चली आ रही है।बताया जाता है कि गांव में रहने वाले ये दोनों दोस्त बचपन से ही एक-दूसरे के बेहद करीब रहे। साथ खाना, साथ रहना और हर काम में एक-दूसरे का साथ देना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया था।
इन दोनों जिगरी यारों की कहानी मेरे गांव में लोग कहते है की जबसे इन दोनों लोगों ने जन्म लिया है तब से ये बेस्ट फ्रेंड है साथ खाना साथ रहना और दोनों के दोनों लोगों से स्कूल भी साथ में ही छोड़ा था
— NEHA MEHTA (@nehamehta87) September 24, 2026
फिर क्या घर मैं भैंसे थी तो घर वालो ने कहा की अब तुम दोनों कलेक्टर तो बन नहीं सकते… pic.twitter.com/tJu3gikdu7
इन दोनों जिगरी यारों की कहानी मेरे गांव में लोग कहते है की जबसे इन दोनों लोगों ने जन्म लिया है तब से ये बेस्ट फ्रेंड है साथ खाना साथ रहना और दोनों के दोनों लोगों से स्कूल भी साथ में ही छोड़ा था
— NEHA MEHTA (@nehamehta87) September 24, 2026
फिर क्या घर मैं भैंसे थी तो घर वालो ने कहा की अब तुम दोनों कलेक्टर तो बन नहीं सकते… pic.twitter.com/tJu3gikdu7
एक साथ छोड़ा स्कूल
कहानी के मुताबिक, दोनों दोस्तों ने बचपन में लगभग एक ही समय पर पढ़ाई छोड़ दी थी। परिवार की परिस्थितियों के चलते पढ़ाई आगे जारी नहीं रह सकी।घर में भैंसें थीं, इसलिए परिवार वालों ने दोनों से कहा कि अब पढ़ाई के बजाय घर के काम में हाथ बंटाओ और भैंस चराने जाओ।इसके बाद दोनों दोस्तों ने यह काम भी एक साथ शुरू कर दिया। बचपन से लेकर बड़े होने तक दोनों की दोस्ती में दूरी नहीं आई।
75-80 की उम्र में भी वही बचपन
आज दोनों की उम्र करीब 75 से 80 साल के बीच बताई जा रही है। उम्र भले ही बढ़ गई हो, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का अंदाज आज भी वैसा ही है।वायरल वीडियो में दोनों बुजुर्ग दोस्त एक-दूसरे के साथ बच्चों की तरह मस्ती करते और कुश्ती करते नजर आ रहे हैं। उनकी यह दोस्ती देखकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराते नजर आते हैं।
दोस्ती हो तो ऐसी!
इन दोनों की कहानी यही दिखाती है कि सच्ची दोस्ती सिर्फ साथ घूमने या मौज-मस्ती करने का नाम नहीं है। असली दोस्ती वह है, जिसमें बचपन से लेकर बुढ़ापे तक एक-दूसरे का साथ बना रहे।स्कूल से लेकर काम तक और जवानी से लेकर बुढ़ापे तक दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। आज भी उनके बीच वही अपनापन और बचपन वाली शरारत दिखाई देती है।सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वाले लोग भी इनकी दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं और इसे लंबे समय तक कायम रहने वाली यारी की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं।

