अजीबोगरीब कानून! अगर रास्ते में खत्म हो गया आपकी गाड़ी का तेल तो इस देश मिलती है मौत की सजा, जानिए क्या है इसकी कहानी

देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ऐसे में कई लोग अपनी कार या बाइक में पहले की तुलना में कम ईंधन भरने लगे हैं। इसके कारण कई बार लोग धोखा खा जाते हैं जब उनकी कार तेल खत्म होने के बाद सड़क पर खड़ी रह जाती है। हालांकि हमारे देश में यह एक आम बात लग सकती है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां अगर सड़क पर आपकी गाड़ी का तेल खत्म हो गया तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। दरअसल, जर्मनी में भी ऐसा ही कानून लागू है।
आपको बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी बहुत गरीब हो गया था, लेकिन इस देश ने अब इतनी तरक्की कर ली है कि यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में शामिल है। जर्मनी आज इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर है। आपको बता दें कि जर्मनी एक ऐसा देश है जहां आप हाईवे पर जितनी चाहें उतनी तेज गाड़ी चला सकते हैं, इसके लिए सजा का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन यहां अगर बीच रास्ते में आपकी गाड़ी का ईंधन खत्म हो जाता है, तो इसे अपराध माना जाएगा।
इसके लिए आपको दंडित या जुर्माना किया जा सकता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में सबसे अधिक चिड़ियाघर जर्मनी में हैं। इसके अलावा दुनिया का सबसे ऊंचा चर्च भी जर्मनी में ही है। जिसका नाम 'उल्म मिनस्टर' है। इस चर्च की ऊंचाई लगभग 530 फीट है। यह इतना बड़ा है कि इसमें दो हजार लोग एक साथ आराम से बैठ सकते हैं। आपको बता दें कि आमतौर पर भारत समेत कई देशों में लोग किसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं पहले ही दे देते हैं, लेकिन जर्मनी में ऐसा करना अपशकुन माना जाता है। यहां लोग किसी को केवल उसके जन्मदिन पर ही बधाई या शुभकामनाएं देते हैं।
आपको शायद पता न हो, लेकिन दुनिया की पहली पत्रिका 1663 ई. में जर्मनी में शुरू हुई थी। इतना ही नहीं, दुनिया के अन्य देशों की तुलना में जर्मनी में सबसे अधिक किताबें छपती हैं। यहां हर साल 94 हजार से अधिक पुस्तकें प्रकाशित होती हैं। आमतौर पर जब लोग किसी को फोन करते हैं या फोन उठाते हैं तो सबसे पहले 'हैलो' कहते हैं और फिर बात करना शुरू करते हैं, लेकिन यहां लोग फोन पर हैलो कहने की बजाय सीधे अपना नाम बताकर बात करना शुरू कर देते हैं।