Samachar Nama
×

पति के हाथ लगा बीवी का टैबलेट, अंदर खुफिया अकाउंट में मिली 300 ऐसी तस्वीरें, देखते ही उड़ गए होश

s

पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें एक दूसरे पर भरोसा होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि कई बार कुछ राज ऐसे होते हैं जो पत्नियां अपने पति और पति अपनी पत्नियों को कभी नहीं बताते। लेकिन जीवन में कभी जब उनके राज सामने आते हैं तो रिश्ते टूटने में भी देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ एक कपल के साथ हुआ। पति ने एक सोशल साइट पर अपना किस्सा शेयर किया है। शख्स ने बताया कि एक दिन वह अपनी पत्नी का टैबलेट चला रहा था। उसे पत्नी के टैबलेट में कुछ ऐसा मिला कि उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया। शख्स का कहना है कि पत्नी का टैबलेट देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

2021 में हुई थी शादी:
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक शख्स ने पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी कहानी बताई। शख्स ने बताया कि वह 36 साल का है और उसकी बीवी 33 साल की है। वह अपनी पत्नी 9 सालों से जानता है। दोनों की शादी 2021 में हुई थी।

पहली गर्लफ्रेंड से हो गया था शख्स का ब्रेकअप:
शख्स ने बताया कि शादी करने से पहले वह एक लड़की के साथ लंबे रिलेशनशिप में था। बाद में उसका गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। दरअसल, शख्स को उनका रिश्ता काफी टॉक्सिक लगने लगा था। ब्रेकअप के बाद शख्स ने उस लड़की को हर जगह से ब्लॉक कर दिया था। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश था। दोनों का एक बच्चा हुआ। उसे लगा कि उसकी जिंदगी परफेक्ट है, क्योंकि बीवी-बच्चा दोनों ही बेहद प्यारे हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले शख्स को बीवी से जुड़ा एक ऐसा राज पता चला कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बीवी के टैबलेट में मिला खुफिया गूगल अकाउंट:
शख्स ने बताया कि उसका लैपटॉप खराब हो गया था। उसे ऑफिस से जुड़ा कोई जरूरी काम करना था। उसकी बीवी ऑफिस गई हुई थी। ऐसे में शख्स ने अपने ऑफिस का काम बीवी के टैबलेट पर करने की सोची। जैसे ही शख्स ने उस टैबलेट में इंटरनेट चलाया तो उसकी नजर एक इनकॉग्निटो मोड वाले टैब पर गई। दरअसल, टैबलेट पर बीवी का एक दूसरा गूगल अकाउंट खुला हुआ था। दरअसल, उसमें एक फोटो एल्बम था और उस एल्बम का नाम XX लिखा था। शख्स को लगा कि शायद उसमें बीवी के किसी अफेयर का पता चलेगा या कोई आपत्तिजनक तस्वीरें देखने को मिलेंगी। लेकिन जब उसने एल्बम को खोला तो वह हैरान रह गया। उस फोल्डर में करीब 348 तस्वीरें थी। ये तस्वीरें किसी और की नहीं बल्कि उस शख्स की एक्स गर्लफ्रेंड की थी। जिसके साथ वो टॉक्सिक रिलेशन में था और रिश्ता तोड़ चुका था।

एल्बम देखकर उड़ गए होश, पत्नी से हुई नफरत:
शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी ने उस एल्बम में फोटोज तब से डाली थीं, जब उसने और शख्स ने डेटिंग करना शुरू कर दिया था। एल्बम में उसकी पत्नी ने आखिरी फोटो दो हफ्ते पहले ही डाली थी। इसके बाद शख्स ने उन फोटोज को गौर से देखा तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, उसकी पत्नी ने उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की हेयर स्टाइल से लेकर कपड़े पहनने का तरीका, हैंड बैग, कपड़ों के डिजाइन आदि सब कुछ चोरी किए थे। वो पूरी तरह शख्स की एक्स गर्लफ्रेंड जैसी लगना चाहती थी। ये देखकर शख्स को लगा कि जैसे वो फिर से उसी औरत के जाल में फंस गया और अचानक उसे अपनी बीवी से नफरत होने लगी।

Share this story

Tags