Samachar Nama
×

आखिर क्यों यहां विधवा होने पर काट दी जाती है महिलाओं की उंगलियां, कारण जानकर हो जाएंगे बेहोश

दुनियाभर में अलग-अलग रीति-रिवाज हैं, जिनका पालन लोग सदियों से करते आ रहे हैं। इनमें से कुछ रीति-रिवाज बहुत ही अजीब और विचित्र हैं.......
'''''''''''''''''

अजब गजब न्यूज डेस्क !!! दुनियाभर में अलग-अलग रीति-रिवाज हैं, जिनका पालन लोग सदियों से करते आ रहे हैं। इनमें से कुछ रीति-रिवाज बहुत ही अजीब और विचित्र हैं। ऐसी ही कुछ अजीब और विचित्र परंपराएं पापुआ न्यू गिनी नामक देश में निभाई जाती हैं। दरअसल, यहां दानी नाम की जनजाति के लोग रहते हैं। इस जनजाति में ऐसी परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं। दानी नाम की जनजाति के लोग बेहद क्रूर और दर्दनाक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। यहां रीति-रिवाजों के नाम पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। उन्हें असहनीय दर्द दिया जाता है. यहां के लोगों की परंपरा के अनुसार घर के मुखिया की मौत की सजा महिलाओं को जीवन भर भुगतनी पड़ती है।

Shocking: परिजनों की मौत पर महिलाएं काट लेती हैं अपनी उंगलियां! इस जनजाति  की है अजीब मान्यता | 🌎 LatestLY हिन्दी

पापुआ न्यू गिनी द्वीप पर रहने वाली दानी जनजाति के लोग दुनिया की सबसे दर्दनाक और क्रूर परंपरा को अंजाम देने के लिए मशहूर हैं। इस परंपरा के अनुसार दानी जनजाति में परिवार के मुखिया की मृत्यु का शोक मनाने के लिए परिवार की महिलाओं के दोनों हाथों की कुछ उंगलियां काट दी जाती हैं। यहां के लोगों के मुताबिक यह दर्दनाक तो है, लेकिन इससे मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है, लेकिन इस दौरान महिलाओं के साथ जो होता है, वह दिल दहला देने वाला होता है।

उंगली काटने से पहले खून के बहाव को रोकने के लिए महिलाओं की उंगलियों को रस्सी से बांध दिया जाता था। इसके बाद कुल्हाड़ी से उनकी उंगलियां काट दीं. यह कष्टदायक काम परिवार की महिलाओं को ही करना पड़ता था। हालांकि, अब सरकार ने इस परंपरा को बंद कर दिया है.
 

Share this story

Tags