यहां मौजूद है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब चिड़ियाघर जहां कैद में रहते है लोग और खूले में घूमते है खतरनाक जानवर
आपको कई अनोखी और अजीब चीजें देखने को मिलेंगी। आप कई बार चिड़ियाघर गए होंगे. चिड़ियाघरों में शेर, बाघ और अन्य खतरनाक जानवरों को पिंजरों में बंद कर दिया जाता है। चिड़ियाघर देखने आने वाले लोग उन्हें बाहर घूमते हुए देखते हैं। लेकिन एक ऐसा अनोखा चिड़ियाघर भी है, जहां खतरनाक जानवर खुले में घूमते हैं और उन्हें देखने आने वाले पर्यटकों को पिंजरे में बंद कर दिया जाता है। यह अनोखा चिड़ियाघर चीन के चोंगकिंग शहर में है। इस चिड़ियाघर का नाम लेहे लेदु वाइल्ड लाइफ चिड़ियाघर है।
रिपोर्ट के मुताबिक, लेहे लेडु वाइल्डलाइफ जू के पास ऐसा करने की एक खास वजह है। वह लोगों के चिड़ियाघर घूमने के अनुभव को और अधिक रोमांचक बनाना चाहते हैं। इसीलिए चिड़ियाघर लोगों को यह अनुभव करने का मौका दे रहा है कि सुरक्षित दूरी से पिंजरों में बंद खतरनाक जानवरों का सामना करना कैसा होता है।
यहां आने वाले पर्यटकों को सबसे पहले एक ट्रक के पीछे पिंजरे में बंद कर दिया जाता है। इसके बाद ट्रक चिड़ियाघर की सड़कों पर दौड़ता है। वहां शेर और बाघ जैसे खतरनाक जानवर खुलेआम घूमते हैं। जानवर को पिंजरे के करीब आने के लिए पिंजरे की सलाखों में मांस के टुकड़े बांध दिए जाते हैं जिसमें पर्यटकों को कैद किया जाता है।चिड़ियाघर का ये आइडिया बड़ा हिट साबित हुआ है. सैकड़ों की संख्या में लोग चिड़ियाघर घूमने पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं अगले तीन महीने के टिकट भी पहले ही बिक चुके हैं.