300 फुट अंदर बसा है दुनिया का सबसे अनोखा गांव, बड़े आराम से जिंदगी जीते हैं यहां के लोग

अब तक आपने दुनिया भर के अजीबो-गरीब गांवों के बारे में सुना होगा। वहां के लोगों ने एक अनोखी संस्कृति अपनाई होगी, लेकिन आपने कभी जमीन के अंदर छिपे किसी गांव के बारे में नहीं सुना होगा। यह पूरा गांव जमीन के अंदर बसा हुआ है, थोड़ा सा नहीं बल्कि 3000 फीट नीचे। आपको बता दें कि इस गांव की आबादी ज्यादा नहीं है। यहाँ केवल कुछ ही लोग रहते हैं। लेकिन इस गांव को पूरी दुनिया में इंटरनेट पर खूब सर्च किया जाता है। साहसिक प्रेमी हर साल यहां घूमने आते हैं।
दरअसल, अमेरिका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैन्यन के पास हवासू कैन्यन में सुपाई नाम का एक गांव है। यह गांव जमीन से तीन हजार फीट नीचे बसा है। हर साल दुनिया भर से लगभग 5.5 मिलियन लोग इसे देखने के लिए एरिज़ोना आते हैं। यह गांव हवासू घाटी के पास एक गहरी खाई में स्थित है। इस गांव की कुल जनसंख्या 208 बताई जाती है। जमीन की सतह से लगभग 3000 फीट नीचे स्थित इस गांव के निवासी अमेरिका के मूल निवासी रेड इंडियन हैं।
आपको बता दें कि यह गांव बाकी दुनिया से कटा हुआ है। इसका कारण यह है कि यह जमीन के अंदर स्थित है। इस गांव में रेड इंडियन रहते हैं जिन्हें अमेरिका का मूल निवासी माना जाता है। इस गांव में यातायात के साधन भी सीमित हैं। आधुनिक युग में भी यह गांव बाहरी दुनिया से कटा हुआ है। इस गांव तक पहुंचने के लिए कठिन सफर के बाद पैदल यात्रा करनी पड़ती है। लोग यहां पहुंचने के लिए खच्चरों का भी उपयोग करते हैं। कुछ लोग यहां पहुंचने के लिए हवाई जहाज का भी उपयोग करते हैं। जो गांव को निकटतम राजमार्ग से जोड़ता है। इतना ही नहीं, इस गांव में आज भी चिट्ठियां ढोने का काम खच्चरों से कराया जाता है।