OMG : महिलाओं के हाथों की अंगुलियां काटने का यहां है रिवाज, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

प्रत्येक की अपनी संस्कृति और रीति-रिवाज हैं। जिसका पालन उस देश के लोग सदियों से करते आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित पापुआ न्यू गिनी नामक देश भी सदियों से कुछ ऐसी ही अजीब परंपराओं का पालन करता आ रहा है। यहां की दानी नामक जनजाति दुनिया के सबसे अनोखे रीति-रिवाजों का पालन करती आ रही है।
यह जनजाति बहुत क्रूर और दर्दनाक रीति-रिवाज अपनाती है। वह भी महिलाओं के साथ. यहां के लोगों की परंपरा के अनुसार महिलाओं को जीवन भर घर के मुखिया की मौत की सजा भुगतनी पड़ती है। यहां परिवार के मुखिया की मौत के बाद महिलाओं की उंगलियां काट दी जाती हैं।
पापुआ न्यू गिनी द्वीप पर रहने वाले दानी जनजाति के लोग दुनिया की सबसे दर्दनाक और क्रूर परंपरा को निभाने के लिए मशहूर हैं। इस परंपरा के अनुसार, दानी जनजाति में परिवार के मुखिया की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए परिवार की महिलाओं के दोनों हाथों की कुछ उंगलियां काट दी जाती थीं।